फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five new dengue patients found, one referred

Deoria News: डेंगू के मिले पांच नए मरीज, एक रेफर

Fri, 29 Sep 2023 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Five new dengue patients found, one referred
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को डेंगू के पांच नए मरीज भर्ती किया गया। नए मरीजों में डेंगू के शुरूआती लक्षण मिले। वहीं सभी के एलाइजा जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। वार्ड में छह मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं सात लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जबकि एक मरीज को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

डेंगू जिले में पांव पसार रहा है। जिले में अब तक 45 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। सदर ब्लाक क्षेत्र का एक युवक को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिलने पर अस्पताल पहुंचा। जहां लक्षण के आधार पर उसे भर्ती कर लिया गया। खुखुंदू क्षेत्र का एक युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह चार दिन पहले बुखार की चपेट में आ गया। इसके बाद घर पहुंचा। परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लार क्षेत्र के एक गांव के युवक का बुखार ठीक न होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। भटनी क्षेत्र का एक युवक किसी काम से लखनऊ गया था। वहां से आने के बाद बुखार से पीड़ित हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरियारपुर क्षेत्र की एक महिला शहर के एक मोहल्ले में रहती है। वह दस दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज कराने पर आराम नहीं मिला। बुधवार को निजी पैथोलाॅजी में जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है। जबकि शहर के एक मोहल्ले के युवक प्लेटलेट्स कम होने पर उसे रेफर कर दिया गया। डेंगू के नोडल डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि डेंगू के मरीकों के इलाज की सुविधा है। सात मरीजों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में दवा और जांच की मुफ्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed