{"_id":"6887c48a9f848f2d5b0974e4","slug":"five-health-workers-including-two-doctors-found-absent-withheld-from-pay-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-159450-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोका
Tue, 29 Jul 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सोमवार को सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगंवा व बरहज का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी मझगंवा में दो चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर मिले।
उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ ने पीएचसी की व्यवस्थाओं एवं वहां मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी ली7
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता पहले पीएचसी मझगंवा पहुंचे। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और उपस्थिति पंजिका को देख तो दो चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने गैरहाजिर कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को देखा।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल परिसर को साफ-सफाई के साथ स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीएमओ पीएचसी बरहज पहुंचे, जहां उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो सभी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी कर्मियों से मरीजों से अच्छा व्यवहार करने व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्विनी पांडेय मौजूद रहे।