{"_id":"69348651c1fd180c0107eb9e","slug":"five-acres-of-sugarcane-crop-was-burnt-in-a-fire-that-broke-out-while-burning-stubble-deoria-news-c-205-1-ksh1006-150225-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पराली जलाते समय लगी आग से पांच एकड़ गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पराली जलाते समय लगी आग से पांच एकड़ गन्ने की फसल जली
Sun, 07 Dec 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के गांव नौगांवा के पश्चिम के सरेह में शनिवार की दोपहर धान के खेत की पराली जलाते समय लगी आग से पांच एकड़ गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई है। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
नौगांवा गांव के पश्चिम सरेह में कई किसान धान की पराली को खेत में जला रहे थे। इस दौरान अचानक तेज पछुआ हवा उठ गया और आग की चिंगारी बगल गन्ने की फसल में उड़ कर चली गई। जिससे गन्ने की खेत में भी आग लग गई। इसके बाद धान की पराली जला रहे किसान वहां से भाग गए, जबकि दूसरी ओर पीड़ित किसान यह समझते रहे कि धान की पराली से धुआं उठ रहा है। वहां बकरी चरा रहे कुछ बच्चों ने गांव में शोर मचाया तो गांव के लोग गन्ने की फसल में लगी आग को बुझाने के लिए दौड़े और घंटों परिश्रम के बाद आग पर काबू पाए। तब तक करीब पांच एकड़ गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से में किसान नंदू प्रसाद, हरिहर ठाकुर, विक्रम गौड़, विंध्याचल कुशवाहा, सुबास प्रसाद, रविंद्र पटेल सहित करीब दस किसानों की गन्ने की फसल जल गई।