{"_id":"6af75d83ad73155bbd0df637","slug":"five-accused-arrested-search-for-others-underway-deoria-news-c-208-1-deo1019-196615-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच आरोपी को गिरफ्तार, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच आरोपी को गिरफ्तार, अन्य की तलाश
Sat, 14 Nov 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुबिखर गांव के पास टाटा मैजिक रोककर चालक से मारपीट करने और वाहन में लदे फल सड़क पर फेंकने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी आरोपी जेल भेज दिए गए। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अनुआपार निवासी विकास कुमार देवरिया से टाटा मैजिक में फल लेकर आ रहे थे। आरोप है कि एक सप्ताह पहले मनबढ़ों ने बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया और मारपीट के बाद पूरा फल सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने छोटू यादव, प्रिंस चौरसिया, गुलेशर, मिथिलेश चौरसिया और सेराज अंसारी को गिरफ्तार किया है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद