{"_id":"6aa44dbc577e6334d60ed3a7","slug":"first-we-rode-together-on-a-scooter-now-in-a-helicopter-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1447632-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पहले साथ स्कूटर पर घूमे, अब हेिलकाॅप्टर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पहले साथ स्कूटर पर घूमे, अब हेिलकाॅप्टर में
Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
अभय राय की लिखी पुस्तक का विमोचन करते डिप्टी सीएम व अन्य।
देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के माता-पिता की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि आए प्रदेश के परिवहन मंत्री और देवरिया जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कॉलेज के दिनों में ब्रजेश पाठक छात्र नेता हुआ करते थे।
लखनऊ विश्वविद्यालय में कई बार उनके पीछे स्कूटर पर बैठने का मौका मिला। तब कौन जानता था कि एक दिन देवरिया में उनका स्वागत करूंगा और हेलिकाॅप्टर में भी साध बैठने का मौका मिलेगा।
प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से अपने पुराने रिश्तों का जिक्र किया। दयाशंकर सिंह ने कृषि मंत्री माता-पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए कई बार इनके घर जाना और परिवार के सदस्यों से मिलना हुआ। ब्रजेश पाठक का खास जिक्र करते हुए कहा कि यह सुखद संयोग ही है कि मैं देवरिया के प्रभारी मंत्री के तौर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का यहां स्वागत कर रहा हूं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों में जल्द भरी जाएंगी सीटें : डिप्टी सीएम : कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक न चलते-चलते पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिए। उनसे पूछा गया कि मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई से इलाज तक में दिक्कत आ रही है।
इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह स्थितियां पहले से बेहतर हुई हैं। हमारी सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोला है। पढ़ाई पूरी करके डॉक्टरों का नया बैच बाहर आया है। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भी लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। यह पहला अवसर है, जब दूसरे प्रदेश के डॉक्टर भी यूपी के कॉलेजों में आने को तैयार हो रहे हैं।