{"_id":"696fc8d0b3db79260002b33a","slug":"first-the-father-then-the-mother-also-left-the-world-two-innocent-children-became-orphans-deoria-news-c-208-1-deo1036-173050-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पहले पिता, फिर मां ने भी छोड़ी दुनिया, दो मासूम हुए अनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पहले पिता, फिर मां ने भी छोड़ी दुनिया, दो मासूम हुए अनाथ
Tue, 20 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मालवाबर में एक सप्ताह पहले पति की मौत के बाद अवसाद में आई महिला ने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए।
जानकारी के अनुसार, मलवाबर गांव निवासी जगलाल प्रसाद (35) गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। बीते 16 जनवरी को उनका निधन हो गया। पति की मौत के बाद पत्नी नीतू प्रसाद भी अवसाद में चली गई। मंगलवार की सुबह उसका भी निधन हो गया। दंपती के दो छोटे बच्चे धनु (6) व छोटू (2) हैं।
माता-पिता की मृत्यु से अनाथ दोनों बच्चों को बिलखता देख गांव में मातम छा गया। इसकी सूचना किसी ने बच्चों के ननिहाल पक्ष को दी। मासूम बच्चों की परवरिश कैसे होगी, यही चिंता सबको थी। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम श्रुति शर्मा ने गांव पहुंचकर बच्चों के बारे में जानकारी ली। ग्राम प्रधान सुरेश प्रसाद ने बताया कि दोनों बच्चों को उसके ननिहाल के लोग पालन पोषण के लिए ले गए हैं।