फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   First Rampur factory, then Deoria's result will come

Deoria News: पहले रामपुर कारखाना का तो देवरिया का आएगा परिणाम

Mon, 08 May 2023 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
First Rampur factory, then Deoria's result will come
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। 13 मई को होने वाली मतगणना में सबसे पहले नगर पंचायत रामपुर कारखाना का परिणाम आने की संभावना है। इसके बाद बैतालपुर का परिणाम आएगा। सबसे देर नगर पालिका परिषद देवरिया में होगी। यहां 86 हजार वोटों की गिनती की जानी है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है।

निकाय चुनाव के मतों की गिनती के दिन धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं। प्रत्याशियों और शहरवासी परिणाम की तरफ निगाह टिकाए हुए हैं। मतगणना की बात करें तो देवरिया नगर पालिका में 86903 वोट डाले गए हैं। इस कारण यहां का परिणाम देर शाम ही आएगा। रामपुर कारखाना में महज 5674 वोट गिने जाने हैं। सबसे कम वोट होने के चलते यहां पर परिणाम पहल आएगा। जबकि नगर पालिका बरहज के परिणाम में भी देरी होगी। यहां 25043 वोट गिने जाने हैं। पहले परिणाम आने वालों में बरियारपुर 9316, भाटपाररानी 8331, भटनी 9203, गौरीबाजार में 5783 वोट पड़े हैं। इन जगहों पर दस हजार से कम वोट है, इसके चलते गिनती जल्दी हो जाएगी। सलेमपुर में 14003, मझौलीराज में 10693, लार में 15677, भलुअनी में 11822, हेतिमपुर में 11090, बैतालपुर में 12831, रुद्रपुर में 19204, मदनपुर में 12583, तरकुलवा में 119931, पथरदेवा में 10939 वोट की गिनती होनी है। मतगणना के दौरान 50-50 की गड्डियां बनाई जानी हैं। इसके बाद प्रत्याशी वार वोटों की गिनती होगी। इसके लिए सभी निकायों मे मतगणना टेबल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed