{"_id":"616337a38ebc3e48933bdcd0","slug":"first-aid-kit-distributed-among-75-senior-citizen-deoria-news-gkp4124761187","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 वृद्धों में वितरित किया गया प्राथमिक उपचार किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 वृद्धों में वितरित किया गया प्राथमिक उपचार किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
75 वृद्धों में वितरित किया गया प्राथमिक उपचार किट
देवरिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को डीएम आवास के पीछे राघव नगर स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर कार्यक्रम व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 106 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 65 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें मोतियाबिंद के 11 मरीज चिह्नित किए गए। साथ ही 75 वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार किट प्रदान की गई।
डीएम के प्रतिनिधि एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र नाथ ने सरकार की इस लाभदायी योजना का लाभ उठाने पर धन्यवाद दिया। साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने जन औषधि की दवाओं के गुणवत्ता तथा केंद्र के संचालक प्रसन्न श्रीवास्तव के प्रयास की प्रशंसा की। अखिलेंद्र शाही ने योजना को केंद्र सरकार का क्रांतिकारी फैसला बताया। प्रवीण प्रताप मल्ल ने कहा कि योजना को एक आंदोलन के रूप में चलाते हुए प्रत्येक घर तक पहुंचाएं। इससे पहले दीप प्रज्वलन व राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में संचालन रविकांत मणि ने किया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रमिला सिंह, अभिषेक कुमार यादव, एजाज अहमद, नेत्र परीक्षक गोपाल सिंह ने लोगों का परीक्षण किया। संचालन रविकांत मणि ने किया। इस दौरान संजय कानोडिया, दिलीप सिंह, गौरव मणि त्रिपाठी, सौरभ मणि त्रिपाठी, आकाश यादव, राजन यादव, अजीत यादव, आकांक्षा, कोमल, उज्ज्वल पांडेय, अंकुर आदि मौजूद रहे।