फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   firing on young man for looting interfearance.

लूट में बाधा डालने पर युवक को गोली मारी

Fri, 03 Jun 2016 12:07 AM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
firing on young man for looting interfearance.
firing on youngman - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी, खामपार के बंगराबाजार के पास पिकअप चालक से लूट की कोशिश कर रहे बदमाशों से एक युवक भिड़ गया। मुकाबला के बाद लूट में असफल होने पर बदमाशों ने साहसी युवक जलालुददीन को गोली मार दी।
विज्ञापन

घटना गुरुवार की शाम सात बजे के करीब की है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने दौड़ा लिया।
एक आरोपी मौके से पकड़ा गया। जबकि तीन भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस पूछताछ कर रही है।

बंगराबाजार निवासी मदन बरनवाल खाद के कारोबारी है।
उनका पिकअप चालक बंगरा बाजार टोला उड़ियानपुर निवासी फिरोज गुरुवार की शाम करीब सात बजे खाद सप्लाई कर घर लौट रहा था।
पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश गाड़ी कोओवरटेक करने की कोशिश की। अंदेशा होने पर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। बदमाश भी पीछा करने लगे। बंगराबाजार पहुंचते ही फिरोज ने गाड़ी की गति धीमी की। इस बीच बाइक पर बैठे एक बदमाश ने गोली चला दी।
विज्ञापन

संयोग से फिरोज बच गया और गोली गाड़ी में जा लगी। बदमाश चालक से लूटपाट की कोशिश करने लगे। इसी बीच आवाज सुनकर बंगरा बाजार का जलालुद्दीन मौके पर पहुंचा और बदमाशों से भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश फायरिंग करने लगे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। चौराहे पर घिरता देख एक बदमाश ने जलालुद्दीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली उसके सिर और पेट में लगी। फायरिंग कर रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। बाकी तीन बाइक लेकर भागने में सफल रहे।
आरोपी बदमाश की धुनाई करने के बाद लोगों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसओ अजय ओझा ने बताया कि लूट में असफल बदमाशों ने एक युवक को गोली मारी है।

एक संदिग्ध हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है। घायल की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाकी तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed