{"_id":"6172fe508a6b1573dd3fe315","slug":"firing-deoria-news-gkp4138541126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में मारी गई थी रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में मारी गई थी रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के कोतवाली रोड स्थित स्वाद गृह के मालिक के बेटे शुभम मद्धेशिया को 17 अक्तूबर गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। सूत्रों पुलिस ने आरोपियों के पास से असलहा भी बरामद कर लिया है।
शहर के कैलाशपुरी निवासी शैलेंद्र मद्धेशिया का बेटा शुभम मद्धेशिया (20) को रविवार की रात में करीब 11 बजे घर जा रहा था, जहां देवरिया- गोरखपुर मार्ग पर एसएसबीएल इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार दो आरोपियों ने गले पर असलहा सटा कर गोली मार दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थीं जहां पुलिस को घटना में शामिल आरोपितों के बारे में अहम सुराग मिले। इस पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि घटना की वजह दोनों के बीच लेने देन का विवाद है। इसको लेकर कई माह से दोनों में रंजिश चली आ रही थी। इसके कारण शुभम की हत्या की योजना बनाई गई थी। गोली मारने वालों ने शुभम का दुकान से पीछा किया और सुनसान जगह पाकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए । सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आपसी विवाद में घटना हुई थी। इस मामले में अज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया था। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।