{"_id":"6956be0ab1a13e2cfa0fdd1f","slug":"firing-at-the-intersection-one-person-warming-himself-by-the-bonfire-injured-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171558-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चौराहे पर की फायरिंग, अलाव ताप रहा एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चौराहे पर की फायरिंग, अलाव ताप रहा एक व्यक्ति घायल
Fri, 02 Jan 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कस्बे के सोहनाग मोड चौराहे पर बृहस्पतिवार की देर रात एक युवक ने फायरिंग कर दीए जिससे बगल में बैठकर आग ताप रहे एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। सड़क के बीचो-बीच फायरिंग होने से अपरातफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर देवरिया मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
उधर, फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सलेमपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर सोहनाग मोड के समीप स्थित शराब की दुकान के सामने मेन रोड पर देर रात को एक युवक ने कट्टे की नाल सड़क पर लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। उससे निकले बारूद व छर्रा से बगल में बैठकर आग ताप से कोतवाली थाना क्षेत्र के सलहाबाद वार्ड के रहने वाले याम नारायण (48) पुत्र हरिकिशन के पैर में लग गया। जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुन जबतक लोगों की भीड़ जुटी तब तक फायरिंग करने वाला युवक मौका से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है। बाद में फायरिंग करने वाले युवक को भी पकड़ लिया गया।
उसे हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एक व्यक्ति के पैर में खरोच का निशान है। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन वह शराब के नशे में धुत है।