फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Firecracker shops inspected, notices issued to three shopkeepers

Deoria News: पटाखे की दुकानों की हुई जांच तीन दुकानदारों को नोटिस

Wed, 02 Sep 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Firecracker shops inspected, notices issued to three shopkeepers
पटाखे की दुकान की जांच करते अ​धिकारी।
देवरिया। काैशाबी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने शहर में संचालित पटाखों की दुकानों की जांच तेज कर दी है। अग्निशमन विभाग की टीम दुकानों पर पहुंचकर आग से बचाव के इंतजामों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जांच के दौरान तीन दुकानों पर अग्निशमन व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं मिली। कहीं आग बुझाने के लिए लगाए गए पंप की क्षमता नियमानुसार नहीं थी तो कहीं पानी के टैंक से संबंधित व्यवस्था में कमी पाई गई। विभाग ने तीनों दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम पटाखों की दुकानों पर उपलब्ध अग्निसुरक्षा संसाधनों की जांच कर रही है। विशेष रूप से आग लगने की स्थिति में तत्काल उपयोग किए जाने वाले पानी के इंतजाम और पंप की क्षमता देखी जा रही है। विभाग का प्रयास है कि किसी भी आपात स्थिति में आग पर शुरुआती स्तर पर ही काबू पाने के पर्याप्त संसाधन दुकानों पर उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ विशाल यादव ने बताया कि शहर में पटाखों की दुकानों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है।
दुकानों पर अग्निसुरक्षा के इंतजामों को देखा जा रहा है। जहां भी कमियां सामने आ रही हैं, संबंधित दुकानदारों को नोटिस देकर व्यवस्था में सुधार कराया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed