फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire station ready in Majhauli Raj, it will help in preventing fire incidents

Deoria News: मझौली राज में अग्निशमन केंद्र तैयार, आग की घटनाओं को रोकने में होगी सहूलियत

Wed, 20 Aug 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fire station ready in Majhauli Raj, it will help in preventing fire incidents
मझौली राज में बनकर तैयार अग्निशमन केंद्र।संवाद 
सलेमपुर। मझौली राज के बीएन इंटर कॉलेज के बगल में आठ लाख 70 हजार की लागत से अग्निशमन केंद्र सलेमपुर का मुख्य प्रशासनिक भवन और आवासीय भवन बनकर तैयार है, लेकिन औपचारिक रूप से यहां काम काज शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विभाग निर्माण निगम से भवन के हैंडओवर की प्रतीक्षा में है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद यहां से फायर स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों में मझौलीराज में अग्निशमन केंद्र की स्थापना भी शामिल था। अग्निशमन विभाग का दायरा अब सिर्फ आग बुझाने तक सीमित नहीं है। अब उन्हें अत्याधुनिक उपकरणों और मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल से लैस कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ आगजनी में राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि बाढ़, भूकंप, गैस रिसाव, इमारत ढहने, औद्योगिक दुर्घटनाओं और हाइवे पर हुए सड़क हादसों जैसी किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नई पहल के तहत एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही दमकल कर्मी मोर्चा संभाल लेंगे। अग्निशमन केंद्र नहीं होने के चलते गर्मी के दिनों में आग से हर वर्ष सैकड़ों किसानों की गेहूं की तैयार फसल व गरीबों की झोपड़ियां जल जाती हैं। आग की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहा था। जिसको देखते हुए तत्कालीन विधायक काली प्रसाद ने शासन को पत्र लिखकर जनता की समस्या को अवगत कराया था। जिसके बाद अग्निशमन केंद्र निर्माण की स्वीकृति मिली। आठ लाख 70 हजार रुपये का टेंडर निकाल कर निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। ठेकेदार विभाग को हैंडओवर कर दिया है। इसके बाद विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हेड कांस्टेबल अखिलेश्वर सिंह की तैनाती कर दी है, जो वाहन पहले कोतवाली में खड़ा किया जाता था। वह फिलहाल फायर स्टेशन पर खड़े हो रहे हैं। अग्निशमन केंद्र का निर्माण होने से आग पर नियंत्रण पाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed