फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire in toffy godown

टॉफी व बिस्कुट के गोदाम में लगी आग

Wed, 26 Oct 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
fire in toffy godown
सलेमपर के गांधी चौक स्थित गोदाम में आग से जला समान - फोटो : SALEMPUR
टॉफी व बिस्कुट के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

आठ लाख का सामान जलकर राख होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के वार्ड नंबर दो पिपरा नाजिर में दिवाली की रात टॉफी व बिस्कुट के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर गोदाम के मालिक ने डायल 112 व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गोदाम तक वाहन के जाने का रास्ता नहीं होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी, और लौट गई। इससे आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया। तब तक गोदाम में रखा करीब आठ लाख सामान जल कर राख हो गया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पिपरा नाजिर के गांधी चौक निवासी दुर्गेश कुमार गुप्ता की गोदाम है। इसमें वे थोक सेल के लिए टॉफी व बिस्कुट रखे थे। दिवाली की रात गोदाम के बगल में लोग पटाखे फोड़ रहे थे। इसी बीच पटाखे की चिन्गारी गोदाम में पहुंची। इससे गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम में रखा बिस्कुट व टॉफी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गोदाम मालिक ने आग की सूचना डायल 112 व फायर ब्रिगेड को दी। रास्ता नहीं होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी गोदाम पर नहीं पहुंच कर लौट गई। गोदाम मालिक ने कोतवाली में इसकी तहीर देकर करीब आठ लाख रुपये की क्षति होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो..
कूड़े की चिन्गारी से दुकान में लगी आग
नगर पंचायत कर्मियों पर दुकान से सटाकर कूड़ा जलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। कूड़े की चिन्गारी से मंगलवार सुबह नगर के मेन रोड स्थित एक दुकान में आग लग गई। आग में करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पर नगरवासियों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदार ने नगर पंचायत कर्मियों पर दुकान से सटाकर कूड़े में आग लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भटनी नगर के मेन रोड में मोनू कसेरा उर्फ बिट्टू की गैस रिपेयरिंग व रिफिलिंग की दुकान है। सोमवार रात दिवाली त्योहार पर दुकान का पूजन कर दुकानदार घर चला गया। मंगलवार सुबह लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देख शोर मचाया। जानकारी पर पहुंचे दुकानदार व अन्य लोगों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में करीब एक लाख रुपये के नुकसान होने की बात बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने नगर के सफाईकर्मियों पर कूड़ा इकट्ठा कर दुकान से सटाकर जलाने का आरोप लगाया है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो समाचार
स्वस्ति कुंज आश्रम में लगी आग
बरहज/मदनपुर। स्थानीय कस्बा के कदमहीं वार्ड स्थित स्वस्ति कुंज आश्रम में दीपावली की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। इसमें करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मदनपुर कस्बे में स्वस्ति कुंज आश्रम है। सेवादार राजदेव पांडेय और सुरेंद्र प्रजापति का कहना है कि दीपावली के दिन आश्रम के महाराज संत चंद्रशेखर पाठक बाबू अपने कमरे में, जबकि अन्य लोग बरामदे में सो रहे थे। रात में करीब 11 बजे अचानक आश्रम में बने खपरैल के मकान से धुआं निकलने के साथ जलने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने करीब एक बजे काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में आश्रम में रखी बैट्री, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, भक्तों के लिए करीब डेढ़ दर्जन कंबल, वस्त्र आदि सामान जल गए। एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव शुक्ल ने बताया कि जानकारी होने पर हलका लेखपाल को भेजा गया था। क्षति आकलन कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed