{"_id":"6622df7064d273df880198c6","slug":"fire-in-district-deoria-news-c-208-1-deo1004-123744-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आग ने कई जगह मचाई तबाही, घर और गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आग ने कई जगह मचाई तबाही, घर और गेहूं की फसल जली
Sat, 20 Apr 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
बरहज के बरांव चौराहे पर लगी आग जागरुक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शुक्रवार को आग ने जिले के कई स्थानों पर तबाही मचाई। कहीं मकान जल गए तो कहीं कई बीघा गेहूं फसल। कहीं गेहं के डंठलों में आ लग गई। कहीं फायर ब्रिगेड तो कहीं ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के में आग ग्राम धनौती के पास पचोखर से शुरू हुई। यह टीकमपार ताल से कई गावों के निकट पहुंच गई। आसपास के ग्राम धनौती, जावाडीह, पुरैना, पहाड़ पुर, माली छाप्पर, टीकम पार, बह़ोरवा, अहिरौली तिवारी आदि गांवों के सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल कर पंपिंग सेट चलाकर मौके पर पहुंचे दमकल की सहायता से आग बुझाने लगे। इस दौरान एसडीएम भाटपार रानी हरिशंकर लाल थाना अध्यक्ष दिलीप पांडेय फोर्स के साथ मौजूद रहे।
देसही देवरिया कार्यालय के अनुसार महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरहिया गांव के पास तेज पछुआ हवा की चलते आग महुआडीह-हेतिमपुर मार्ग पार करके भटनी दादन और अकटहिया गांव के दक्षिण तक पहुंच गई। आग से हरैया गांव के मसीउल्लाह की छह बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
खुखुंदू कार्यालय के अनुसार, गड़ेर और पिपर डारी की तरफ से डंठल जलते हुए चकिया, लक्ष्मीपुर, बेलवा, बेलवा निवासी टुनटुन यादव के दरवाजे पर टिन शेड में रखा सभी फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया। मझवलिया के अतिउल्लाह की झोपड़ी जल गई। गोपाल यादव, हंसराज, संपत्ति प्रसाद, घूरा प्रसाद, प्रताप गजेन्द्र कुमार, बबलू प्रसाद, रामबिलास सहित अन्य के काट कर खेतों में रखे गेहूं के बोझ, सरसों और अरहर की फसल जल कर राख हो गई। उधर, लक्ष्मीपुर में राजनाथ के मुर्गी फार्म के पास आग की लपटें पहुंच गईं। इससे बाहर उतार कर रखा दाना सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। आग दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक तबाही मचाती रही। एसडीएम सलेमपुर सहित अन्य राज्य टीम भी मौके पर पहुंची थी।
सलेमपुर कार्यालय के अनुसार शुक्रवार की दोपहर लोहरौली गांव के बाहर गेहूं की फसल की डंठल में आग लगी। इसके बाद बिराजभार, लोहरौली, हिछौरा लाला गांव में पहुंच गई। हिछौरा लाला गांव के राम आशीष प्रसाद, रामानंद प्रसाद, सुनील प्रसाद, संजू प्रसाद, अंकित वर्मा, सुनील कुमार आदि की झोपड़ियां जल गईं। बरसीपार में आग लगने से कई लोगों का क्षति हुई है।
बरहज कार्यालय के अनुसार, सुबह नौ बजे बरांव गांव के पश्चिम गुमाही की ओर डंठल में आग लग गई। आग बरांव डीह स्थान होते हुए कोल्हुआं, बहसुआं, दुबौली तक पहुंच गई। शाम पांच बजे तक लोग आग बुझा रहे थे। बरांव के कृष्णमुरारी पांडेय, अशोक पांडेय, धुपचंद प्रसाद और कोल्हुआं के धीरेंद्र प्रसाद का कटा गेहूं का बोझ जल गया। गनियारी गांव निवासी अमित राव बुरी तरह झुलस गए। दुबौली गांव के निकट मऊ जनपद के दोहरीघाट के रनिहवां निवासिनी प्राथमिक विद्यालय चमइनिया की शिक्षिका रागिनी यादव की स्कूटी जल गई। वहीं, रागिनी के साथ आ रहीं बहराइच निवासिनी सीएचओ उमा सिंह भी झुलस गईं। रागिनी के गिर जाने से चोट आई है। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर राजस्व टीम को भेजा गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचने से लोगों आक्रोश दिखा।
रुद्रपुर कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार की शाम मंझरिया टोले के करीब डंठल से आग लग गई। चिंगारी सहन कोट परिसर से होते हुए आबादी के बीच पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास में मोहल्ला निवासी नीतीश पटेल कुमार झुलस गए। वहीं, अमरनाथ और सुशील की 15 बकरियां जलने से मर गईं। तीन अन्य लोगों की झोपड़ियां जल गई। ग्रामीण और फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
तरकुलवा कार्यालय के अनुसार, कवलाचक गांव के बाहर गेहूं की फसल में शुक्रवार की दोपहर में आग लग गई। जो तेज पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते सीतापट्टी, बाबूपट्टी, बंजरिया और शेखपुरा गांव के खेतों में गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी व थानाध्यक्ष रणजीत सिंह के साथ पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाया। दस एकड़ गेहूं की फसल जल गई। इसमें बंजरिया गांव के रामायण मद्धेशिया, नरसिंह, प्रभावती देवी, राजेश, अवधेश सिंह, जयप्रकाश चतुर्वेदी, सुभाष सिंह, शर्मा सिंह सहित कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई।
बचाव कार्यों के लिए नोडल अधिकारी किए नामित
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने लू-प्रकोप व अग्नि कांड की घटना के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से राहत एवं बचाव कार्यों जनपद स्तर/तहसील स्तर व विकास खण्ड एवं नगर पालिका/नगर पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया है।
उन्होंने जनपद स्तर पर एडीएम एफआर व सीएमओ, तहसील स्तर पर समस्त एसडीएम, खण्ड विकास स्तर पर समस्त बीडीओ तथा निकाय स्तर पर समस्त ईओ नगरपालिका/नगर पंचायत को नोडल अधिकारी नामित किया है।
डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि जिला चिकित्सालय में एक वार्ड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार-चार बेड हीटवेव की मरीजों के लिए आरक्षित करें। 108/102 व अन्य आपातकालीन सेवाएं सक्रिय तथा अस्पतालों एवं हेल्थसेंटर्स में पावर सप्लाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाए। सभी अस्पतालों/पीएचसी/सीएचसी. में ओआरएस और तरल पदार्थ के पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला अस्पताल पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हों तथा स्वास्थ्य केंद्रों को हीटवेव से किसी भी प्रकार की घटना होने पर सदैव क्रियाशील रहने के लिए निर्देशित किया जाए।
उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायतों को चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
25 लाख के नुकसान का अनुमान
रामपुर कारखाना। बृहस्पतिवार को शाॅर्ट सर्किट से गौरा और बनकट बहादुर ग्राम पंचायत में दो दर्जन से अधिक किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। फसल बचाने गए गौरा गांव निवासी किसान गौरीशंकर शुक्ला की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इसी दिन डुमरी में तीन किसानों की फसल और गांव निवासी शैलेंद्र सिंह की कंबाइन मशीन की जल गई थी। प्रभारी कानूनगो बैजनाथ चौधरी और हलका लेखपाल मोहन सिंह किसानों के हुई क्षति का आकलन करने में जुटे हुए हैं। चौधरी ने बताया कि गौरा और बनकट बहादुरपुर गांव में लगभग 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। अभी सर्वे का काम चल रहा है। नुकसान का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। उधर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मृतक किसान गौरीशंकर शुक्ला के परिजनों को आर्थिक मदद देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित राय ने कृषि मंत्री से किसानों का सर्वे जल्द से जल्द कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की।