{"_id":"680d2b303a1429da08051124","slug":"fire-broke-out-in-bushes-on-the-roadside-traffic-disrupted-for-two-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-152351-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग, दो घंटे बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग, दो घंटे बाधित रहा आवागमन
Sun, 27 Apr 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर मदनपुर मार्ग पर आग से दो घंटे आवागमन रहा प्रभावित
रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग के किनारे झाड़ियों में लगी आग
डंठल में आग लगने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। डंठल में लगी आग से शनिवार को रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सड़क किनारे झाड़ियों में आग लगने से करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाने के बाद आवागमन बहाल हो पाया।
क्षेत्र में कंबाइन से कट चुके खेतों में दोपहर में ही कुछ किसान डंठल में आग लगा दे रहे हैं। आग गर्म हवा के सहारे आबादी तक पहुंच जा रही। क्षेत्र के कोरवा गांव के निकट किसी ने दोपहर में ही गेहूं की डंठल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे सरेह में फैल गई। आग की लपट से रुद्रपुर-मदनपुर सड़क के किनारे झाड़ी और गोबर के कंडे भी धू-धू कर जलने लगे।
आग की लपटों को देख राहगीर वाहन लेकर रुक गए। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची। आग बुझने के बाद आवाजाही शुरु हो पाई। राहगीरों ने डंठल जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भ्रमण कर रही है। डंठल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।