फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire broke out in bushes along the railway line in Gauri Bazaar, commotion

Deoria News: गौरीबाजार में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में लगी आग, हड़कंप

Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in bushes along the railway line in Gauri Bazaar, commotion
देवरिया। गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के किनारे झाड़ियों में रविवार को अचानक से आग लग गई। आग चार नंबर प्लेटफाॅर्म के पश्चिमी फाटक के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में लगी। गेटमैन की सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड को आग बुझाने में एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। आगलगी की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं देखने को मिला। गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार के रेलवे फाटक के समीप झाड़ियों में अचानक से आग लग गई। आग ने पछुआ हवा के झोंके के बीच विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद पेड़ पौधों को भी अपने आगोश में ले लिया। यह देख रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन खुर्शीद अहमद ने रेलवे अधिकारियों को जानकारी देते हुए फायरबिग्रेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने एक घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। आग के संबंध में रेलवे अधिकारियों ने जानकारी ली तो पता चला कि सड़क निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

आग जलाकर तारकोल को गर्म किया जा रहा है। उसी की चिंगारी से शायद आग लगी है। इसी बीच सड़क निर्माण में लगे मजदूरों ने बताया कि तीन से चार अज्ञात युवक बैठे हुए थे। वहीं सिगरेट आदि पी रहे थे। फिलहाल आग की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। ट्रेनें अपने समय से रवाना हुई हैं। आग बुझ जाने के बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed