{"_id":"65daee75f59406aa4404ffc6","slug":"fire-broke-out-in-an-electronics-shop-in-lar-deoria-fridge-washing-machine-and-other-items-were-burnt-2024-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग, चालीस लाख से अधिक के समान जल के राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग, चालीस लाख से अधिक के समान जल के राख
Sun, 25 Feb 2024 01:08 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:08 PM IST
सार
देवरिया के लार नगर के सेंट्रल बैंक की बगल में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में चालीस लाख से अधिक का सामान जलने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद दुकान के बाहर खड़े लोग। मौके पर फायर की गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया के लार नगर स्थित सेंट्रल बैंक के बगल में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सुबह धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी की चीखपुकार पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में चालीस लाख से अधिक का सामान जल के राख हो गया।
विज्ञापन
उधर, आग लगने की जानकारी पर अगिशमन विभाग की वाहन भी पहुंच गई। हालांकि, इसके पहले आग पर काबू पा लिया गया था। लार के इंद्रानगर वार्ड निवासी राजेश सिंह की अंबे इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान नगर के सेंट्रल बैंक के बगल में है। रोज की तरह रात में वो दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात किसी समय शार्ट शर्किट से दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
दुकान स्वामी के मुताबिक, अंदर रखे 50 फ्रिज, 55 वाशिंग मशीन, कूलर 60, गीजर 10, इन्वर्टर, 10 बैटरी 5 टीवी, 12 सूटकेस, 50 से अधिक पंखा, 40 मिक्सर, 24 माइक्रो वेव, 5 थर्मस, 50 प्रेस, 50 कुर्सी, 10 तार, बल्ब समेत दुकान में रखा करीब चालीस लाख से अधिक का सामान जल के राख हो गया।
विज्ञापन
आस-पास के लोगों से सुचना पर पाकर सुबह दुकान पहुंचे राजेश ने देखा कि आग की लपटें दुकान के चारों तरफ फैल रही हैं। यह देख शोर मचाया। आवाज सुन पहुंचे चौकी के पुलिस कर्मी सहित आस पास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। वहीं, आबादी के बीच आग लगने से लोग सहमे रहे। करीब दो घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।