{"_id":"698ccdf8dc68ffc045082d77","slug":"fire-breaks-out-in-ice-cream-factory-causing-panic-deoria-news-c-208-1-deo1011-174743-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आइसक्रीम फैक्ट्री में लगी आग, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आइसक्रीम फैक्ट्री में लगी आग, अफरा-तफरी
Thu, 12 Feb 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में बुधवार को दिन में करीब 11 बजे अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। फैक्टरी से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। दुकानदार अशोक मधेशिया ने करीब 10 लाख की क्षति बताई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री के अंदर से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग ने तेजी से फैल गई।
सहालग में आइसक्रीम की डिमांड होने के चलते फैक्टरी में काफी सामान रखा था। कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लोगों ने अगल बगल के नलों और टंकियों से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की जानकारी होने के करीब 30 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं
विज्ञापन
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के दौरान आसपास के दुकानदारों ने भी अपना सामान हटाना शुरू कर दिया था। आग नियंत्रित होने पर सबने राहत की सांस ली।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से फैक्ट्री में रखे मशीनरी, कच्चे माल और तैयार उत्पाद को नुकसान पहुंचा है।
समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।