फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged on charges of illegal occupation of New PHC

Deoria News: न्यू पीएचसी पर अवैध कब्जा के आरोप पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 03:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged on charges of illegal occupation of New PHC
लैब टेक्नीशियन के शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर पर अवैध कब्जा पर पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया। यह कार्रवाई लैब टेक्नीशियन के शिकायत पर की गई है।

भटनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत क्षेत्र के डुमरी गांव में न्यू पीएचसी स्थित है। लैब टेक्नीशियन चंद्रशेखर आजाद यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के कमला राजभर न्यू पीएचसी पर अवैध कब्जा किए है। उसमें वह गाय आदि बांध कर सरकारी जमीन का उपयोग करते है। इससे अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार रहता है। मना करने पर आरोपी अपने बेटों के साथ मिलकर मारपीट पर उतारू हो जाता है। शिकायत पर पुलिस ने कमला राजभर और उनके बेटे अखिलेश पर प्राथमिकी दर्ज किया है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed