फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged in the case of death of a youth and a woman in a road accident

Deoria News: सड़क हादसे में युवक व महिला की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्जन

Sun, 21 Jun 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in the case of death of a youth and a woman in a road accident

विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र में आठ जून को हुए सड़क हादसे में एक युवक और उसकी मौसी की मौत हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुलहड़िया गांव निवासी वाजिदून निशा ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि आठ जून की सुबह करीब 7:30 बजे उनका पुत्र जुनैद अहमद अपनी मौसी वहीदुल निशा को बाइक से उनके घर ग्राम गुलहरिया (थाना मेंहदावल) छोड़ने जा रहा था। रास्ते में साथा-लोहरसन मार्ग पर सामान लेने के लिए वह सड़क किनारे रुका। इसी दौरान एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में जुनैद अहमद और वहीदुल निशा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन जुनैद को निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों की सलाह पर गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल उसकी मौसी वहीदुल निशा की भी उपचार के दौरान माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में टक्कर मारने वाला बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रविंद्रनाथ शर्मा को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed