फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged in case of sexual exploitation on pretext of marriage

Deoria News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी

Sat, 21 Mar 2026 03:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of sexual exploitation on pretext of marriage
बनकटा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर पश्चिम बंगाल की निवासी महिला द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। बता दें कि महिला और युवक मुंबई की एक कंपनी में काम करते थे। महिला का आरोप है कि युवक उसे शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करता रहा। महिला का एक पांच माह का बच्चा भी है। लगभग एक माह पूर्व युवक उसे छोड़कर घर चला आया। युवक को खोजते हुए महिला मुंबई से उसके गांव पहुंच गई।मामले में महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक दीपक कुमार गुप्ता निवासी नोनार पांडेय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed