फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR against seven people including the husband of Rampur Factory NP Chairman

Deoria News: रामपुर कारखाना नपं अध्यक्ष के पति समेत सात पर प्राथमिकी

Sun, 17 May 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
FIR against seven people including the husband of Rampur Factory NP Chairman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। नगर पंचायत क्षेत्र के शिव मंदिर वार्ड में जन्मदिन समारोह के दौरान हुए विवाद में आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत सात नामजद व चार अज्ञात पर मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शनिवार को महिलाओं और पुरुषों ने थाने पर प्रदर्शन किया था।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वार्ड नंबर-05 नोनिया टोली निवासी प्रमोद पासवान ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि 14 मई की रात वह प्रदीप चौहान के घर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सतीश वर्मा अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान राहुल वर्मा ने लाठी से हमला कर अर्जुन राजभर का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी दोबारा हथियार और लाठी-डंडों के साथ उनके घर के आसपास पहुंच गए तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि पीड़ित प्रमोद पासवान की तहरीर परनगर पंचायत अध्यक्ष के पति सतीश वर्मा, राहुल वर्मा, राजू यादव, गुड्डू वर्मा, विक्की जायसवाल, दिनेश वर्मा और विशाल यादव समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed