{"_id":"696e7165c601ee84b60cc92b","slug":"fir-against-35-people-including-four-named-persons-deoria-news-c-208-1-deo1019-172954-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार नामजद समेत 35 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार नामजद समेत 35 पर प्राथमिकी
Mon, 19 Jan 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। दुबौली गांव में रविवार की शाम को गोलबंद होकर आशुतोष दुबे पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सोमवार को महुई पांडेय निवासी चार नामजद समेत 35 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की हैै। दुबौली गांव निवासी आशुतोष दुबे शनिवार को भरथुआ चौराहे से बाइक सर्विसिंग कराकर घर लौट रहे थे। इसी बीच पड़ोसी गांव महुई पांडेय के एक युवक से साइड लेने को लेकर विवाद हो गया। इसी खुन्नस में महुई पांडेय गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष दुबौली गांव में लाठी-डंडे और असलहे से लैश होकर पहुंचे।
इसके बाद आशुतोष को घेरकर हमला कर दिए। घर में फाटक तोड़कर भी अंदर प्रवेश कर मारा-पीटा गया और अन्य सामानों की तोड़ फोड़ की गई।
पुलिस आशुतोष की तहरीर पर महुई पांडेय निवासी राजेश राजभर, राजन राजभर, मानचंद राजभर, अभिषेक गुप्ता समेत 30-35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद