फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fine of 14.44 lakh on truck

Deoria News: गुजरात से असम के लिए चला 67.43 लाख का सोलर पैनल जब्त, 14.44 लाख जुर्माना के बाद छोड़ा

Sat, 04 May 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
fine of 14.44 lakh on truck
पेज तीन के लिए,
विज्ञापन

गुजरात से असम की जगह गुजरात के पते लिए चला था सोलर पैनल- गलत कागजात पर माल का परिवहन करने पर लगाया गया था जुर्माना
वाहन जांच के दौरान सचल दल की जांच में प्रपत्र गलत मिलने पर की गई थी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गुजरात से ही गुजरात के पते की एक फर्म के नाम पर चले सोलर पैनल लदे ट्रक को जांच में राज्य कर विभाग के सचल दल ने पकड़ लिया। दल ने चालक से जब प्रपत्रों की जांच की तो सोलर पैनल गुजरात की एक कंपनी से असम के लिए चला था। इसके बाद प्रपत्र पर अंकित पते व फर्म की जानकारी ली गई तो इस नाम की कोई कंपनी एप पर दर्ज नहीं मिली। इसके बाद पते की जानकारी मिली तो वह पता असम का नहीं बल्कि गुजरात का मिला। इसके बाद सचल दल के अधिकारियों ने गलत कागजात पर माल का परिवहन करने पर 14.44 लाख का जुर्माना लगाया। इसमें करीब सात लाख 80 हजार रुपये सेंट्रल व स्टेट टैक्स चोरी का भी था।
असम के माधव इंटरप्राइजेज जिसका पता ए-39-2 सुरभी रॉयल टाउन के लिए गुजरात के पहल सोलर से सोलर पैनल लेकर चला। इधर लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य कर विभाग की टीम बाॅर्डर इलाकों पर लगातार सख्ती बरत रही है। बीते 29 अप्रैल को राज्य विभाग की सहायक अयुक्त व प्रभारी सचल दल संघमित्र गौतम, राज्य कर अधिकारी मयंक कुमार व रामरहस्य बिहार प्रांत की सीमा से लग रहे हेतिमपुर नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के प्रपत्रों की जांच कर रहे थे। जांच के क्रम में सोलर पैनल लदे वाहन की जांच की तो उस पर करीब 67.43 लाख रुपये के सोलर पैनल लदे मिले।
विज्ञापन

चालक से जानकारी ली गई तो यह माल गुजरात के पहल सोलर का है, जो असम के माधव इंटरप्राइजेज के लिए जा रहा है। इसके बाद सचल दल प्रभारी संघमित्रा गौतम ने एप पर जानकारी ली तो जो पता प्रपत्र पर दर्शाया गया था, वह एप पर शो नहीं किया। इसके बाद वाहन को माल सहित जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जानकारी ली गई तो गुजरात से चला माल गुजरात के पते पर ही जा रहा था। असम में जो कंपनी बताई गई थी, उसका पता गुजरात का ही दिख रहा था। इसके बाद सचल टीम के अधिकारियों ने गलत कागजात पर माल का परिवहन करने पर 14.43 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद गुजरात के पते के माधव इंटरप्राइजेज ने 14.43 रुपये जुर्माना की राशि भरी, तब जाकर वाहन को छोड़ा गया। गलत पता दिखाकर फर्म करीब 7.80 लाख रुपये की कर चोरी करते पकड़ी गई। साथ ही माल की कुल वैल्यू व कर की रकम को जोड़कर उसे सचल टीम ने जुर्माना भरवाया है।

कोट
वाहनों की जांच के दौरान गलत प्रपत्र पर माल परिवहन करने पर व्यापारी से जुर्माना वसूला गया है। प्रपत्र में जो पता दर्शाया गया था, उस पर असम का नहीं बल्कि गुजरात का पता अंकित था। फर्म द्वारा कर चोरी की जा रही थी। इसके आलोक में उससे जुर्माना की राशि भरवाकर वाहन को छोड़ा गया है।

-संघमित्रा गौतम, राज्य विभाग की सहायक आयुक्त व प्रभारी सचल दल

सलेमपुर से चले सरिया लदा ट्रक को गोरखपुर के सचल दल ने पकड़ा
देवरिया। जिले के सलेमपुर की एक फर्म द्वारा सरिया लाद कर गोरखपुर भेजा जा रहा था। इसे गोरखपुर की राज्य कर विभाग के अनुसंधान शाखा (वि.अनु.शा.) रेंज बी के राज्य कर आयुक्त सुनील कुमार वर्मा की टीम ने दबोच लिया। सचल दल के प्रभारी नीरज मौर्या की टीम वाहन चालक व व्यापारी की तरफ से उपलब्ध कराए जा रहे कागजात की जांच की जा रही है। सरिया सलेमपुर से चला था और गोरखपुर के लिए जा रहा था। प्रभारी नीरज मौर्या ने बताया कि कागजात की जांच चल रही है। सोमवार तक जांच क्लीयर हो सकेगी। इसके बाद कर चोरी या प्रपत्र गलत होने की बात कही जा सकेगी। अभी जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed