फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   'Find contain misrepresentations on politicians'

‘गलतबयानी करने वाले नेताओं पर लगाएं लगाम’

Fri, 05 Aug 2016 10:21 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 05 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
'Find contain misrepresentations on politicians'
एपवा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं के विरोध में ‘एपवा’ ने आवाज बुलंद की। उनका कहना था कि जब भी प्रदेश में सपा की सरकार बनती है महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ जाती हैं। गलतबयानी करने वालों नेताओं पर लगाम नहीं लगी तो खुद सबक सिखाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पुतला जलाकर गुस्से का इजहार किया। एपवा कार्यकर्ता शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर पहुंची। जिलाध्यक्ष गीता पांडेय की अगुवाई में सभा शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी सपा की सरकार बनती है।
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो जाती है। महिला के खिलाफ अपराध बढ़ जाता है। बुलंदशहर की घटना उसकी एक कड़ी है। इस घटना से इंसानियत शर्मसार हो गई है। राजनीतिक दल घटनाओं पर रोक लगाने के बजाए अपनी रोटी सेंक रही है। जिला सचिव सुमन ने कहा कि रेप और हत्या की घटनाओं को रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सविता यादव ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। थाना और कोतवाली में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। उल्टेेेे उनका ही उत्पीड़न किया जा रहा है। अब लोगों को कानून से भरोसा उठता जा रहा है। पुतला दहन में शोभा, अंजलि, सुमित्रा राय, किसमती, साधना, इसरावती, महापति, कलावती, पूनम, सुुनैना, रिंकी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed