फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fighting over children dispute, case registered against 14 people

Deoria News: बच्चों के विवाद में मारपीट, 14 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 29 Jul 2024 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fighting over children dispute, case registered against 14 people
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 दुबे टोला में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। शनिवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड-12 दुबे टोला में शुक्रवार की देर शाम शंभू यादव व विजय नारायण यादव के परिवार के बच्चों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सभी का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में कराया गया। दोनों पक्षों से एक-दूसरे पर घर में घुस कर मारपीट करने व अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शनिवार को शंभू यादव की तहरीर पर विकास यादव, अविनाश यादव, रामू यादव, श्यामू यादव, अशोक यादव व विजय नारायण यादव पर केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से विजय नारायण यादव की तहरीर पर मारकंडेय यादव, छोटू यादव, दीपक यादव, शंभू यादव, राम आधार यादव, छोटेलाल, प्रभात यादव व रोहित यादव पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed