{"_id":"65b8103c8ab7f4997d01ed24","slug":"fighting-in-way-despute-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-118315-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रास्ते के विवाद में मारपीट, तानी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रास्ते के विवाद में मारपीट, तानी पिस्टल
Tue, 30 Jan 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
भिंगारी बाजार में दो पक्षों के बीच हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार में रविवार की देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी पिस्टल तान कर दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की नामजद तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया।
भिंगारी बाजार के मोहम्मद कमरुद्दीन व नूर मुहम्मद के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की देर रात कहासुनी के बाद अचानक मारपीट शुरू हो गई। इसमें गयासुद्दीन, नसरुद्दीन पुत्रगण कमरुद्दीन व दूसरे पक्ष से नूर मुहम्मद घायल हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद घटनास्थल पहुंच गए और दोनों पक्षों के छह से अधिक लोगों को लेकर भाटपाररानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष खामपार नंदा प्रसाद ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।दोनों पक्षों को चोटें आईं हैं। लाइसेंसी पिस्टल से एक पक्ष की ओर से मारने की धमकी दी गई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।