फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fighting for railway ticket

Deoria News: टिकट के लिए दलालों और लोगों के बीच मारपीट

Sat, 08 Jun 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Jun 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
fighting for railway ticket
स्लीपर टिकट के लिए हुई मारपीट
विज्ञापन

लोगों का आरोाप दलालों के चुंगुल में है लार रोड स्टेशन


संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी/लार रोड। भटनी-वाराणसी रेल खंड पर स्थित लार रोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह टिकट लेने गए दलालों और लोगों में मारपीट हो गई। सुरक्षा बल पहुंचा तो मामला शांत हुआ। सुबह से ही टिकट के लिए लाइन लगा कर खड़े लोगों ने बताया कि जब टिकट लेने का नंबर आता है तो पता चलता है कि पहले से फार्म जमा है।

लार रोड रेलवे स्टेशन पर एसी और स्लीपर टिकट के लिए काउंटर 10 बजे खुलता है। टिकट पहले लेने के लिए दूर-दराज के लोग रात से ही लाइन में लग कर खड़े थे। इसी बीच कुछ दलाल किस्म के लोग आ गए और सबको हटा कर आगे खड़ा होकर टिकट लेने लगे। लाइन में खड़े लोगों ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मी स्टेशन मास्टर के साथ पहुंच मामला शांत कराए।
विज्ञापन

लाइन में लगे भरौली निवासी रमेश यादव ने बताया कि कुछ लोग कर्मचारियों की मिलीभगत से अंदर से टिकट करा ले रहे हैं। लाइन में लगे लोग वापस चले जा रहे हैं। अगल-बगल के कुछ दलाल किस्म के लोग काउंटर खुलते देखकर कर्मचारियों की मिलीभगत से आगे खड़े होकर फार्म जमा कर देते हैं। लाइन लगा कर खड़े लोग टिकट की बात करते हैं तो बुकिंग बाबू द्वारा यह कह दिया जाता है कि पहले जो फाॅर्म जमा है उसका होगा। दलालों के फार्म का टिकट बुक होते ही टिकट का समय समाप्त हो जाता है। लाइन में खड़े लोग लोग बिना टिकट लिए वापस चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आलोक मिश्र ने बताया कि टिकट के लिए लाइन में खड़े लोगों ने आपस में मारपीट की। काउंटर पर किसी दलाल का टिकट नहीं होता है। स्टेशन पर दलालों का आना वर्जित है। आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed