{"_id":"65ea096b9e40b8fe1701ba7f","slug":"fightin-after-football-match-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-120905-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फुटबाल मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ियों पर विपक्षी टीम का हमला, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फुटबाल मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ियों पर विपक्षी टीम का हमला, आठ घायल
Fri, 08 Mar 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने आसपास के घरों में छुपकर बचाई जान
पथरदेवा सीएचसी पर हुआ घायलों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फुटबाल मैच खेलकर घर लौट रहे खिलाड़ियों पर रास्ते में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाडि़यों ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इसमें टीम के आठ खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। खिलाडि़यों ने आसपास के घरों में छुपकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पथरदेवा पहुंचाया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के मठिया महावल गांव के खेल मैदान पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष अमर ज्योति फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होता है। इस प्रतियोगिता में बुधवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र के नेरुआरी गांव के सत्या स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी सेमीफाइनल मैच खेलने गए थे। जिनका मुकाबला एमपीआईसी की टीम से चल रहा था। इसी दौरान दोनों टीमों के बीच एक फाउल को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एमपीआईसी टीम का एक समर्थक मैदान में घुसकर नेरुआरी के खिलाड़ियों से उलझ गया। आयोजन समिति ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
मैच खत्म होने के बाद जब नेरुआरी के खिलाड़ी घर लौट रहे थे। इस दौरान एमपीआईसी टीम के खिलाड़ियों ने अपने कुछ समर्थकों के साथ थाना क्षेत्र के सीतापट्टी नहर पर उनके ऊपर हमला बोल दिया। मनबढ़ों ने खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। खिलाड़ियों ने आसपास के घरों में छुपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान मिलन भारती, सोनू, अजीम, सचिन, कमल, गोविंद, साहुल प्रसाद व विमलेश प्रसाद घायल हो गए।
विज्ञापन
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच- पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।