फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fight with junior doctor in medical college

जूनियर डॉक्टर के साथ हाथापाई, एक हिरासत में

Tue, 09 Aug 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
fight with junior doctor in medical college
जूनियर डॉक्टर के साथ हाथापाई, एक हिरासत में
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
प्राचार्य व चिकित्सकों ने नाराज जूनियर डॉक्टरों व कर्मियों को कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के महिला सर्जिकल वार्ड में तैनात एक जूनियर डॉक्टर के साथ सोमवार की रात एक मरीज से मिलने आए लोगों ने हाथापाई की। वहीं, स्टाफ नर्स के साथ भी दुर्व्यवहार किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने एक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि अन्य एक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे जूनियर डॉक्टर व कर्मी आक्रोशित हो गए। प्राचार्य व अन्य चिकित्सकों ने उन्हें शांत कराया।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के महिला सर्जिकल वार्ड में रात में जूनियर रेजिडेंट डॉ. एसपी कुमार की ड्यूटी थी। डॉक्टर, स्टाफ नर्स के साथ एक मरीजों को ब्लड चढ़ाने के लिए लगाकर लौट रहे थे। इसी बीच उस मरीज से मिलने दो लोग पहुंचे। दोनों जूनियर डॉक्टर से मरीज का ऑपरेशन करने के बारे पूछे। डॉक्टर ने कहा कि यह सीनियर डॉक्टर बताएंगे। इसके बाद उनमें से एक जूनियर डॉक्टर से उलझ गया और हाथापाई भी की। स्टाफ नर्स के साथ भी दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

शोर सुनकर अन्य जूनियर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे और एक को पकड़ लिए, जबकि दूसरा फरार हो गया। खबर मिलने पर बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर व अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। इसी बीच प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. एसएस द्विवेदी व अन्य पहुंच गए। उन्होंने जूनियर डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को शांत कराए। इसके बाद सूचना मिलने पर सदर कोतवाल मयफोर्स पहुंचे और पकड़े गए व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली लाए। इस मामले में जूनियर रेजिडेंट एसपी कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज से मिलने आए लोगों ने जूनियर डॉक्टर के साथ हाथापाई की और स्टाफ नर्स के साथ दुर्व्यवहार किया। एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जेआर ने पुलिस को तहरीर दी गई है।
सदर कोतवाल मृत्युंजय सिंह ने कहा कि इस मामले में तहरीर मिली है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed