{"_id":"64fe1fbb42fcde25f70b7b75","slug":"fight-over-burial-of-cattle-carcass-old-man-dies-deoria-news-c-208-1-deo1001-6660-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोवंश का शव दफन करने को लेकर मारपीट, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोवंश का शव दफन करने को लेकर मारपीट, वृद्ध की मौत
Mon, 11 Sep 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
मृतक चंद्रदेव की फाइल फोटो
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार की सुबह ग्राम समाज की जमीन पर गाय दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी संकल्प शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सुबह थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी काशीनाथ यादव की मृत गाय को लेकर उनके भाई चंद्रदेव व कुछ लोग गांव के दक्षिण ग्राम सभा की जमीन पर गए। जहां गाय को दफनाया जाना था, वहीं गांव के ही नरेश यादव का घर है। वह नरेश गाय को दफनाने से मना करने लगे। कुछ ही समय में दोनों तरफ से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान नरेश ने चंद्रदेव (60) को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए। इससे उनकी हालत बिगड़ गई आनन-फानन में चंद्रदेव को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकहां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
मामले में मृतक के भाई काशीनाथ की तहरीर पर गांव के ही नरेश यादव और उनकी पत्नी हीरमती के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।