{"_id":"68c1c8f50319572f9308ae74","slug":"fight-between-patidars-over-wall-construction-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-162932-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पटीदारों में दीवार निर्माण के लिए मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पटीदारों में दीवार निर्माण के लिए मारपीट
Thu, 11 Sep 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के परसिया मल्ल गांव में बुधवार की शाम को पटीदारों के बीच दीवार का निर्माण कराने के लिए मारपाीट हो गई। इसमें अजय मल्ल (28) और भतीजे कुंवर प्रताप मल्ल (27) घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया के इमरजेंसी पर कराया गया। कुंवर प्रताप मल्ल का सिर फट गया है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
..
युवक को गांव के बाहर बुलाकर पीटा
देवरिया। गुद्दीजोर गांव निवासी 19 वर्षीय संदीप को कुछ युवकों ने बुधवार की शाम को गांव के बाहर बुलाकर उसकी पिटाई कर सिर फोड़ दिया। अचेत पड़े युवक को देख गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद