{"_id":"64b18a474174f595610a40b9","slug":"fight-between-eunuchs-and-shopkeepers-commotion-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-1361-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किन्नरों और दुकानदारों में मारपीट, खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किन्नरों और दुकानदारों में मारपीट, खलबली
विज्ञापन
किसी के तंज कसने को लेकर विवाद होना बता रहे लोग, पूछताछ के लिए दो भाइयों को थाने लाई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर में बृहस्पतिवार की देर शाम बाजार में किन्नरों और दुकानदारों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिससे चौराहे पर खलबली मच गई। मामले में पुलिस एक दुकानदार और उसके भाई को पूछताछ के लिए थाने लाई है। मारपीट की वजह लोग किसी के द्वारा तंज कसना बता रहे हैं।
बाजार में सड़क के किनारे दुकानदार ठेलों पर फलों की दुकान लगाते हैं। लोगों के अनुसार रात में करीब 11 बजे पांच-छह की संख्या में किन्नर घूम रहे थे। इसी बीच किसी ने उन पर तंज कस दिया। जिसको लेकर किन्नरों और कुछ दुकानदारों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट भी होने लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि किन्नरों और दुकानदारों में किसी बात को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। पूछताछ की जा रही है।