फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight at wedding ceremony, FIR against eight people including six named

Deoria News: विवाह समारोह में मारपीट, छह नामजद समेत आठ पर प्राथमिकी

Thu, 30 Apr 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fight at wedding ceremony, FIR against eight people including six named
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव में आई एक बरात के दौरान मामूली कहासुनी के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक बराती की पिटाई कर दी। मारपीट में युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर पर गंभीर चोट लगी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी बृजभान राव बिहार के जलपुरवा गांव निवासी राधेश्याम राव के भतीजे की बरात में सिरवनिया गांव आए थे। आरोप है कि भोजन को लेकर घराती और बरातियों के बीच कहासुनी होने लगी। बृजभान ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया। कुछ देर बाद दुल्हन पक्ष के कुछ रिश्तेदार बृजभान से पूछने लगे कि वह घराती हैं या बाराती।
विज्ञापन

पूछताछ पर बराती बताने पर आरोपी भड़क गए और लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया। हमले में बृजभान घायल हो गए। मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचाया, जहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खैराट गांव निवासी आर्यन सिंह, प्रतीक सिंह, उपेंद्र सिंह, अंकित यादव, मुन्ना गोंड साहब सिंह तथा दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed