{"_id":"64ef8e26d16afb8322042e14","slug":"fierce-fire-in-clothes-shop-then-short-circuit-became-the-reason-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-5647-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, फिर शॉर्ट सर्किट बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, फिर शॉर्ट सर्किट बनी वजह
Thu, 31 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
उपनगर गौरी बाजार में रेडिमेट कपड़े की एक दुकान में बुधवार सुबह 5 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।
देवरिया। उपनगर गौरी बाजार में बुधवार की सुबह चार बजे कपड़े की दुकान में शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की तेज लपट देख आसपास के लोग सहम गए। सूचना पर आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए और अपनी दुकानों को आग से बचाने के प्रयास में जुट गए। घटना की सूचना पर करीब तीस मिनट बाद अग्निशमन की टीम पहुंची और तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
उपनगर निवासी अनुराग जायसवाल की रामपुर चौराहे से सौ मीटर दूर रुद्रपुर मुख्य मार्ग पर रेडीमेड कपड़े की बड़ी दुकान है। प्रतिदिन की भांति वह मंगलवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह चार बजे दुकान से आग की लपट व धुआं उठता देख लोग शोर करने लगे। इसके बाद दुकानदारों सहित आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और आग बुझाने लगे। यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसी बीच किसी ने सूचना दुकानदार को दी। दुकान पर पहुंचते ही आग का दृश्य देखकर अनुराग के होश उड़ गए। अंदर रखे कपड़ाें सहित अन्य सामान जल रहा था। दुकानदार के अनुसार पांच हजार नकद तथा कपड़ा व अन्य सामान सहित कुल मिलाकर लगभग चालीस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर सर्विस की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार अनुराग जायसवाल ने बताया कि जमीन बेचकर सारा पैसा दुकान में लगा दिया था।
-- -- -- -- -- -- --
आग लगने पर हम लोग सहम गए थे कि कहीं अन्य दुकानों तक न फैल जाए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बगल में नुकसान होने से बच गया।
- विजय कुमार, व्यापारी
-- -- -- -- -- -- --
आए दिन शाॅर्ट-सर्किट से आग लग रही है। इससे बचाव के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
- विद्या सागर जायसवाल, व्यापारी नेता
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
पुरानी वायरिंग, गुणवत्ता से समझौता कर गंवा रहे लाखों
देवरिया। बीते एक सप्ताह में शहर में आग की दो बड़ी घटना हुईं। दोनों ही दुकानों में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। एक में डेढ़ करोड़ का तो लार में मिठाई की दुकान में डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ था। दुकानों में पुरानी वायरिंग और आग से सुरक्षा के इंतजाम न होने से लोग जीवन भर की पूंजी गंवा रहे हैं लेकिन सबक नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा भी शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हो चुकी हैं। आग बुझाने में सबसे अधिक दिक्कत संकरी गलियों में हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में नियमों की हो रही है अनदेखी
देवरिया। जिले में आग से बचाव के नियमों की अनदेखी की जा रही है। माल व प्रतिष्ठान आग से बचाव के नियमों को लेकर लापरवाह हैं। करीब 80 माल हैं, इसमें चार के पास ही एनओसी है। वहीं अधिकांश बड़े प्रतिष्ठानों के पास नहीं है। जनपद में करीब 140 अस्पताल हैं, इसमें मात्र 40 ने एनओसी ली है। वहीं कपड़े सहित अन्य बड़े प्रतिष्ठानों और गोदामों ने भी एनओसी नहीं ली है और आग से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था भी नहीं की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
उच्च गुणवत्ता का लगवाएं एमसीबी
- आग की घटना अधिकांश जगहों पर बिजली के शाॅर्ट सर्किट से हो रही है। अच्छी कंपनी का एमसीबी रहता तो आग नहीं लगती। वायरिंग अच्छी तरह से कराएं। दुकान के आस-पास तार का मकड़जाल न रखें। अग्निशमन के मानक के अनुसार यंत्र रखें तो नुकसान होने से बच सकता है।
- राजमंगल सिंह, अग्निशमन अधिकारी