{"_id":"6587284dd7c12f0d4e03b823","slug":"fell-on-the-road-was-crushed-by-a-truck-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-15747-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार की टक्कर से सड़क पर गिरे साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार की टक्कर से सड़क पर गिरे साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचला
Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
मझौलीराज में हुआ हादसा
सलेमपुर। मझौलीराज चौराहे से शनिवार रात साइकिल से घर आ रहे आठवीं के छात्र को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने छात्र को कुचल दिया।
मझौलीराज के वार्ड नंबर छह खटिक टोला निवासी रामजी कुशवाहा का बेटा करन कुशवाहा (14) मझौलीराज के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। उसके पिता फेरी का काम करते हैं। करन शनिवार रात करीब 8 बजे किसी काम से अपने पिता की साइकिल लेकर मझौलीराज चौराहा गया था, जहां से वह घर लौट रहा था। इसी बीच उसकी साइकिल में बंधे लकड़़ी से आ रही कार ने टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर जा गिर गया।
इसी बीच पीछ से आ रहा एक ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि ट्रक से कुचल कर मझौलीराज के किशोर की मौत हुई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृत छात्र तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।