फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Feeder blast, fire panel

फीडर ब्लॉस्ट, पैनल में लगी आग

Thu, 24 Nov 2016 10:42 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 24 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Feeder blast, fire panel
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। विद्युत उपकेंद्र का एक फीडर ब्लास्ट हो गया और पैनल में आग पकड़ लिया। आवाज इतनी तेज हुई कि कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग बुझाया। इसकी वजह करीब 250 गांव की आपूर्ति ठप रही। 
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब 12 बजे अचानक लार फीडर ब्लास्ट हो गया। उस पैनल से जुड़े दो अन्य फीडर भी बंद हो गए। ब्लॉस्ट होने के बाद पैनल में लगी आग को कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे मेहनत के बाद बालू और मिट्टी की मदद से बुझाया। इसके चलते लार और नाथ फीडर से जुड़े करीब 250 गांव की बत्ती गुल हो गई। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कर्मचारियों की बातों पर गौर करे तो पुराना उपकरण होने के कारण बार-बार फीडरों में खराबी आ रही है। लेकिन जर्जर हुए उपकरणों को अभी तक नहीं बदला जा सका है। गुरुवार की शाम को कर्मचारियों ने ब्लास्ट हुए फीडर को दूसरे पैनल से जोड़कर चालू किया। इस बाबत पंकज गुप्ता ने बताया कि अचानक फीडर ब्लॉस्ट होने से आपूर्ति ठप थी। खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed