{"_id":"6414b7bd94ee44b7600d8db4","slug":"fault-in-medical-college-deoria-news-c-7-1-89283-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: केबल फाॅल्ट होने से पैैैथाेलाॅजी में ठप रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: केबल फाॅल्ट होने से पैैैथाेलाॅजी में ठप रही जांच
Sat, 18 Mar 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मोबाईल का टार्च जलाकर काम निपटाते स्वास्थ्य कर्मी।संवाद
सुबह आठ बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल पैथाेलाॅजी का केबल फाॅल्ट होने से शुक्रवार को जांच ठप रही। इससे सैंपल देने के बाद जांच नहीं की गई। इसके चलते मरीज की रिपोर्ट मिलने में विलंब होगा और इलाज में परेशानी होगी। शाम करीब छह बजे गड़बड़ी दूर की गई।
मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल पैथाेलाॅजी में ब्लड जांच की सुविधा है। अस्पताल में शहर से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के लोग आते हैं। ओपीडी तथा वार्ड में भर्ती मरीजों की जरूरत के मुताबिक डॉक्टर ब्लड जांच कराते हैं। शुक्रवार को ब्लड जांच के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ रही।
ढाई सौ से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। एक मरीज की तीन से चार तरह की जांच थी। यहां ब्लड सैंपल लिए जा रहे थे। उधर, केबल फाॅल्ट होने के कारण पैथाेलाॅजी में सुबह आठ बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते जांच नहीं की गई। काफी संख्या में सैंपल देखकर कर्मचारी परेशान रहे। इसकी सूचना प्राचार्य व सीएमएस को दी गई। इसके बाद मैकेनिक पहुंचा। काफी प्रयास के बाद शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद जांच शुरू हुई। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि शाम को केबल फाॅल्ट की समस्या को दूर कर दिया गया।
विज्ञापन
ऑडियोमेट्री मशीन खराब
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में ऑडियोमेट्री मशीन खराब होने से श्रवण शक्ति की जांच ठप रही। इससे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। कम सुनाई देने वाले करीब दस मरीजों को निराश होना पड़ रहा है।