{"_id":"663d25280578490bdf0a8ea4","slug":"father-murdered-wife-and-daughter-deoria-news-c-7-1-gkp1004-552701-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराबी ने पत्नी और बेटी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराबी ने पत्नी और बेटी को मार डाला
विज्ञापन
- देवरिया के बिसौली गांव में हत्या कर शव घर में छिपाया, फरार
- लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किए शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल(देवरिया)। क्षेत्र के बिसौली गांव में नशे में धुत एक व्यक्ति ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी और 12 साल की बेटी की हत्या का दी। इस हैवानियत के बाद मां और बेटी के शव को कमरे में बंद कर वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात ताला तोड़कर कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिसौली गांव निवासी बबलू कुमार शराब के नशे में हमेशा धुत्त रहता था। घर आने पर पत्नी दुर्गावती और बेटी प्रीति को मारता-पिटता रहता था। वृहस्पतिवार की शाम को बबलू शराब पीकर घर आया। पत्नी से उसकी कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बबलू ने घर मौजूद पत्थर से दुर्गावती के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख उसकी बेटी प्रीति चीखने-चिल्लाने लगी। इस बबलू बौखला गया। बेटी के भी सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों को मरा देख बबलू शवों को कमरे में बंद कर फरार हो गया।
पड़ोसी की सूचना पर थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर एसपी संकल्प शर्मा मौके पर पहुंच घटना को जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।