{"_id":"679a7769068edbcb23081ba4","slug":"father-met-sppleading-for-arrest-of-fourth-accused-deoria-news-c-208-1-deo1004-145859-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसपी से मिले पिता... चौथे आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसपी से मिले पिता... चौथे आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार
Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/रुद्रपुर। हौली बलिया गांव में 16 नवंबर की रात छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या में फरार चौथा आरोपी घटना के दो माह बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। हत्या के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, लेकिन वह लगातार लोकेशन बदल रहा है। घटना के बाद से उसका मोबाइल भी बंद चल रहा है। उधर, गिरफ्तारी में देरी होने पर विशाल के पिता ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। उन्होंने एसपी विक्रांत वीर से मिलकर अन्य लोगों के भी घटना में शामिल होने की आशंका जताई है। जिस पर एसपी ने जांच कराने का आश्वासन देते हुए चौथे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
हौली बलिया गांव में घर से बुलाकर छात्र नेता विशाल सिंह की बदमाशों ने 16 नवंबर की रात चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। घटना में आरोपी रजा खान को रुद्रपुर करहकोल मार्ग के भागड़ा नाला पुल और राहुल अली को राप्ती नदी के किनारे नगवा गांव के सीकट बांध से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद फैज को गोरखपुर कोर्ट के गेट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फरार विनोद जायसवाल का लोकेशन पुलिस टीम के लिए सिरदर्द बना है। विनोद के परिजन भी घर छोड़ कर इधर-उधर रह रहे हैं। चौथे आरोपी विनोद का फोन घटना के दिन से बंद है। पुलिस को उसकी लोकेशन तो मिल रही है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह वहां से फरार हो जा रहा है।
हत्या के बाद से विनोद जायसवाल ने बिहार में डेरा डाल रखा है। उधर, घटना के बाद विशाल के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। जिस पर डीएम और एसपी ने परिवार की आर्थिक मदद करते हुए मृतक की मां के नाम असलहा का लाइसेंस भी जारी किया था।
मृतक के पिता विनीत सिंह ने कहा कि एसपी विक्रांत वीर से पहली मुलाकात है। उनसे मिलकर फरार चल रहे चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ इस घटना में शामिल अन्य को चिह्नित करने की मांग की है। एसपी ने आश्वासन भी दिया है।