{"_id":"6a0d8f1fdb8b0825950426b6","slug":"father-kills-16-year-old-daughter-in-kushinagar-over-affair-suspicion-dumps-body-parts-in-train-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाप बना हैवान: 16 साल की बेटी के किए 6 टुकड़े, सिर तालाब में फेंका- बॉक्स में भर ट्रेन में छोड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप बना हैवान: 16 साल की बेटी के किए 6 टुकड़े, सिर तालाब में फेंका- बॉक्स में भर ट्रेन में छोड़ा शव
Wed, 20 May 2026 04:08 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 20 May 2026 04:08 PM IST
सार
हत्या के बाद आरोपी पिता ने बेटी का सिर काटकर कई टुकड़े किए और पड़ोस के तालाब में फेंक दिया। धड़ को 6 हिस्सों में काटकर प्लास्टिक और कपड़ों में लपेटा। फिर बक्से में रखकर ई-रिक्शा से तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बक्सा रखकर लौट आया।
विज्ञापन
नदी में शव की तलाश करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव के जयपुर टोला में किशोरी की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी 15 वर्षीय पुत्री की हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने बेटी की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार, जयपुर टोला निवासी बिग्गन अंसारी पुत्र मजिस्टर अंसारी ने पहले पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पुत्री के किसी युवक से संबंध होने का शक था।

इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। घटना से पहले उसने अपनी पत्नी और बेटे को घर से बाहर भेज दिया था।आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने बेटी का सिर काटकर उसके कई टुकड़े किए और पड़ोस के तालाब में फेंक दिया। इसके बाद शव को छह हिस्सों में काटकर प्लास्टिक और कपड़ों में लपेटकर एक बाक्स में रख दिया।
विज्ञापन
बाद में ई-रिक्शा से संदूक को तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन ले गया और छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में रखकर वापस लौट आया। हालांकि आरोपी की पूरी योजना उस समय विफल हो गई, जब वह स्लीपर कोच के बजाय एसी कोच की तरफ से गुजर गया और उसकी संदिग्ध गतिविधियां रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।
इसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। बुधवार दोपहर रेलवे पुलिस और सेवरही पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी को लेकर गांव पहुंची। उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तालाब से सिर के टुकड़े और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।