फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father and daughter drowned

डूब रहे पिता को बचाने पहुंची बेटी, दोनों की मौत

Sun, 18 Sep 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
father and daughter drowned
मृतक द्वारिका कुशवाहा की फाइल फोट़़ो - फोटो : DEORIA
डूब रहे पिता को बचाने पहुंची बेटी, दोनों की मौत
विज्ञापन

खामपार थाना के ग्राम परसिया छितनी सिंह में स्याही नदी में भैंस नहला रहे थे पिता
पिता और बहन को डूबते देखकर दूसरी बेटी भी बचाने में डूबने लगी, बचाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया छितनी सिंह में रविवार की दोपहर में स्याही नदी में भैंस को नहलाते समय पिता को डूबते देखकर पुत्री ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही पल में दोनों को डूबते देखकर अन्य एक बेटी नदी में कूद पड़ी, लेकिन पिता और एक बेटी की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरी बेटी को डूबते देखकर ग्रामीणों ने बचाकर बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ग्राम परसिया छितनी सिंह निवासी द्वारिका कुशवाहा का घोठा गांव से बाहर स्याही नदी के किनारे है। हर रोज की तरह द्वारिका अपनी भैंस नहलाने के लिए स्याही नदी में ले गए। भैंस धोते समय अचानक जेसीबी द्वारा खोदकर निकाली गई मिट्टी के कारण गहरे गड्ढे में चली गई। भैंस को घेरते समय द्वारिका डूबने लगे।
विज्ञापन

यह देखकर उनकी शादीशुदा बेटी अमलावती जो घोठे पर खड़ी थी नदी में उतर गई और वह भी डूबने लगी। यह देखकर अन्य एक बेटी कलावती शोर करते हुए बचाने के लिए नदी में पहुंच गई और वह भी डूबने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और डूब रही कलावती (25) को बाहर निकाले तथा डूबे द्वारिका (60) और अमलावती (30) को ढूंढने लगे। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि नदी में डूबने दो की मौत हो गई है। एक को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed