फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fatehpur incident: Another FIR registered against three accused

फतेहपुर कांड : तीन आरोपियों पर एक और प्राथमिकी दर्ज

Fri, 01 May 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur incident: Another FIR registered against three accused
रुद्रपुर। फतेहपुर कांड के आरोपी अभयपुर निवासी रामजी यादव, लेहड़ा टोला निवासी राहुल तिवारी और विशाल तिवारी के खिलाफ मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

मृतक ज्ञान प्रकाश दुबे के छोटे बेटे अनमोल दुबे की तहरीर पर कार्रवाई हुई है। रामजी यादव हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हैं। बुधवार को विवादित जमीन पर पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। लेड़हा टोला के रहने वाले सत्यप्रकाश दूबे व अभयपुर टोला के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

जिसे लेकर दो अक्तूबर 2023 को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या हो गई।
प्रेम यादव की हत्या के प्रतिशोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने धावा बोलकर सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। जमीन का विवाद यथावत है। बुधवार को पेड़ कटवाने को लेकर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में अनमोल ने बताया कि वह बुधवार को अपने जीजा के साथ अपनी जमीन में लगे शीशम के पेड़ को कटवा रहा था।
इसी दौरान रामजी यादव, राहुल तिवारी और राज तिवारी ने उन्हें मारपीट कर पेड़ काटने से रोक दिया। वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गुप्ता देकर चले गए।

इस संबंध में सीओ हरिराम यादव ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed