{"_id":"574b2cf84f1c1b0c29108f30","slug":"farmers-were-messiah-charan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किसानों के मसीहा थे चरण सिंह' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'किसानों के मसीहा थे चरण सिंह'
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 29 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की पूण्य तिथि अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने सोनुघाट चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनूघाट में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनकीप्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। वक्ताओं ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। जीवन पर्यंत उन्होंने गरीब, मजदूर और नौजवान की हिमायत की थी। किसानों के हित में उन्होंने अनेक कार्य किए हैं। सपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य बेचूलाल चौधरी ने कहा कि देश में किसी चीज की कमी नहीं है। सभी के अंदर जागृति पैदा हो जाए तो देश तरक्की कर लेगा। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि किसान जब खुशहाल होगा तभी देश तरक्की करेगा।
देवरिया सदर विधानसभा के अध्यक्ष दीनानाथ चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब कहते थे कि दिल्ली का रास्ता खेत-खलिहान से होकर गुजरता है। सपा नेता तेज प्रताप जायसवाल ने कहा कि चौधरी साहब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। सभा को अंबिका यादव, योगेंद्र यादव, हृदयनारायण जायसवाल, अमरेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर संजय, हरेराम, विजयलाल, शिव कुमार, चंद्रशेखर, मुस्तफा अंसारी, मुबारक अंसारी, सतीश पटेल, विजय प्रताप यादव, मुर्तुजा अंसारी, मुबारक अंसारी आदि मौजूद रहे।