फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers started a public awareness campaign, preparations for a march to Gorakhnath temple

Deoria News: किसानों ने शुरू किया जनजागरण अभियान, गोरखनाथ मंदिर तक मार्च की तैयारी

Thu, 16 Jan 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers started a public awareness campaign, preparations for a march to Gorakhnath temple
मुंडेरा बुजुर्ग में नारेबाजी करते किसान। स्रोत-किसान संगठन
देवरिया। बाईपास से प्रभावित किसानों ने बुधवार को मुंडेरा बुजुर्ग गांव से जनजागरण अभियान की शुरुआत की। उचित मुआवजे की मांग को लेकर पहुंचे किसानों ने पहले नारेबाजी की, इसके बाद गोरखनाथ मंदिर तक मार्च के लिए हुंकार भरी। किसानों के आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन व भूमि बचाओ संघर्ष समिति कर रही है। किसानों ने कहा कि हमारी समस्याओं को कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय परिसर में महापंचायत होगी। जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन

भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि किसानों का आंदोलन अब और तेज होगा। भाकियू व भूमि बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जनवरी के अंतिम सप्ताह अथवा फरवरी के प्रथम सप्ताह में गोरखनाथ मंदिर तक मार्च करने की तैयारी की जा रही है। वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जाएगी। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजीत त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया बाईपास से प्रभावित प्रत्येक गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद मार्च निकालकर गोरखपुर में सीएम से मुलाकात की जाएगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह ने कहा कि जो किसान अभी तक अपना पेपर जमा नहीं किए हैं, वह पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे। जनजागरण यात्रा में शामिल महिलाओं के हाथों में गड़ासा, कुल्हाड़ी व किसानों के हाथ में लाठियां थीं। इस दौरान सुग्रीव मिश्रा, शिवाजी चौहान, राघवेन्द्र चौहान, संजय सिंह, वीरेन्द्र मद्धेशिया, राजन चौहान, दुर्गेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महापंचायत में शामिल होंगे कई संगठन
देवरिया। जिला मुख्यालय बाईपास व सलेमपुर-नवलपुर बाईपास, बैतालपुर में नई चीनी मिल लगाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय परिसर में महापंचायत होगी। भाकियू जिला महासचिव धनंजय सिंह ने बताया कि इसमें भारतीय किसान यूनियन, भूमि बचाओ संघर्ष समिति, किसान बचाओ संघर्ष समिति सलेमपुर व बैतालपुर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति से जुड़े आंदोलनकारी टाउनहॉल में दोपहर 12 बजे तक पहुंचेंगे। सभी किसानों के हाथों में लाठियां होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed