Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers standing in a queue for DAP on Diwali

Deoria News: दिवाली पर डीएपी के लिए कतार में लगे किसान

Sun, 08 Nov 2026 08:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers standing in a queue for DAP on Diwali
भटनी। रबी की बोआई शुरू होते ही खाद और बीज की मांग बढ़ गई है। इसके चलते सहकारी समितियों और बीज वितरण केंद्रों पर किसानों की भीड़ जुट रही है। किसान गेहूं और सरसों की बोआई के लिए जरूरी खाद और बीज जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन

रविवार को दिवाली के दिन जिगिनी सहकारी समिति पर डीएपी खाद के लिए किसानों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। वहीं, रामपुर खोरीबारी स्थित बीज वितरण केंद्र पर गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं होने से किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जिगिनी सहकारी समिति पर रविवार सुबह डीएपी खाद मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। खाद लेने के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण कई किसानों को बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ा। किसानों ने कहा कि समय से बोआई के लिए खाद और बीज की उपलब्धता जरूरी है। ऐसे में केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में इनकी व्यवस्था की जानी चाहिए। जिगिनी सहकारी समिति के सचिव कमलेश यादव ने बताया कि खाद की कोई किल्लत नहीं है। समिति पर लगातार खाद का वितरण किया जा रहा है। रविवार को 200 बोरी डीएपी वितरित की गई। अगली खेप आने पर शेष किसानों को भी खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed