फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers raised their voice for pending payment

Deoria News: बकाया भुगतान के लिए किसानों ने भरी हुंकार

Mon, 08 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised their voice for pending payment
गौरी बाजार चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन करते किसान,मिलकर्मी
चीनी मिल बंद होने के बाद नहीं हुआ भुगतान, लगातार 11 वर्षों से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसान
विज्ञापन

- देवरिया सदर के पूर्व विधायक के नेतृत्व में आगे की रणनीति बनाने में जुटे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार/बखरा। तीन दशक से बंद पड़ी गौरीबाजार चीनी मिल पर बकाए के भुगतान के लिए 11 वर्षों से किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को देवरिया सदर के पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा के नेतृत्व में हुए धरना में क्षेत्र के किसानों और चीनी मिल के श्रमिकों ने मिल प्रबंधन एवं प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
गौरीबाजार चीनी मिल परिसर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को आयोजित धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि गौरी बाजार चीनी मिल 8 मार्च 1996 को एक साजिश के तहत अनिश्चितकालीन ब्रेकडाउन के बाद बंद कर दी गई। इस मिल पर किसानों एवं श्रमिकों का करीब 14 करोड़ से अधिक का बकाया है।
विज्ञापन

श्रमिक नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि बकाए के भुगतान के लिए किसान तथा मिल श्रमिक लगातार संघर्ष कर रहे हैं। श्रमिक नेता कपिल देव यादव ने कहा कि वर्ष 2011 में यह चीनी मिल मात्र 17.25 करोड़ मेंं राजेंद्रा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता के हाथों बेच दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप जायसवाल ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर उप श्रमायुक्त गोरखपुर ने दो बार क्रमशः 14.2 करोड़ तथा 13.4 करोड़ की आरसी जारी कर प्रशासन को चीनी मिल की जमीन बेचकर किसानों तथा मिल श्रमिकों के बकाए भुगतान के निर्देश दिए थे, मगर मिल प्रबंधन एवं प्रशासनिक मिलीभगत से आरसी जारी होने के बावजूद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस दौरान वीरेंद्र यादव, रामाज्ञा, हंसराज, राम सकल यादव, शंकर प्रजापति, अदालत अली, रामचंद्र गुप्ता, मोहन निषाद, शहाबुद्दीन, सुगिया देवी, चंपा देवी, इसरावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed