{"_id":"5ff4a2088ebc3e2e246b1821","slug":"farmers-fair-to-be-held-in-development-blocks-on-6-13-and-21-january-deoria-news-gkp379692477","type":"story","status":"publish","title_hn":"6, 13 और 21 जनवरी को विकास खंडों में लगेगा किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6, 13 और 21 जनवरी को विकास खंडों में लगेगा किसान मेला
विज्ञापन

देवरिय। किसान कल्याण मिशन के तहत विकास खंड स्तर पर मेला का आयोजन किया जाना है। तीन सप्ताह में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। इसमें कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, सिंचाई व्यवस्था, कृषि विपणन, मंडी परिषद, कृषि विभाग की योजनाओं और अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं से किसानों को परिचित कराया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी शिवशरणप्पा ने बताया कि छह जनवरी को देवरिया सदर, तरकुलवा, रामपुर कारखाना, रुद्रपुर, बरहज विकास खंड परिसर में मेला, संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 13 जनवरी को बैतालपुर, पथरदेवा, भागलपुर, भटनी, भाटपाररानी के विकास खंड परिसर में, 21 जनवरी को गौरीबाजार, देसही देवरिया, सलेमपुर, भलुअनी, लार में किसान मेला, संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनी, स्टाल के लिए अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। देवरिया सदर विकास खंड में जिला विकास अधिकारी, तरकुलवा विकास खंड में डीसी मनरेगा, रामपुर कारखाना विकास खंड में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, रुद्रपुर विकास खंड में जिला पंचायत राज अधिकारी को पर्यवेक्षीय अधिकारी बनाया गया है।
बरहज विकास खंड में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, बैतालपुर विकास खंड में जिला विकास अधिकारी, पथरदेवा विकास खंड में डीसी मनरेगा, भागलपुर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, भटनी में जिला पंचायत राज अधिकारी, भाटपाररानी में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, गौरीबाजार में जिला विकास अधिकारी, देसही देवरिया विकास खंड में डीसी मनरेगा, सलेमपुर विकास खंड में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, भलुअनी विकास खंड में जिला पंचायत राज अधिकारी, लार विकास खंड में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, बनकटा विकास खंड में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पर्यवेक्षीय अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।