फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers fair in patherdeva

किसानों की खुशहाली से खुलता है देश का तरक्की का रास्ता

Sat, 21 Dec 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers fair in patherdeva
पथरदेवा में आयोजित स्वास्थ्य मेला का अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। - फोटो : DEORIA
किसानों की खुशहाली से होगी देश का तरक्की
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों से किसानों को बताया खेती का तरीका, योजनाओं का दिया लाभ
तीन दिवसीय किसान मेले में 20 करोड़ की 28 सड़कों का हुआ शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में शनिवार को विराट किसान मेला का शुभारंभ कृषि मंत्री और सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने दीप जलाकर किया। 20 करोड़ की लागत से बनने वाली 28 सड़कों का शिलान्यास बटन दबाकर कृषि मंत्री ने किया। किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने खेती से जुड़ी जानकारी और आय बढ़ाने का तरीका बताया।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों का जब तक विकास नहीं होगा तब तक उत्तर प्रदेश का विकास संभव नहीं है। कृषि मेले के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सरकार इनके आर्थिक मजबूती के लिए अनेक योजनाएं चला रखी है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप स मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। पथरदेवा में तीन दिवसीय मेले में आने वाले किसानों को सेहत की जांच भी किया जा रहा है। जाति धर्म से ऊपर उठकर पार्टी गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में मेले के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का किसान लाभ लें। गांवों में कार्यक्रम में माध्यम से भी लोगों को किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। डीएम अमित किशोर ने कहा कि कृषि और स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्रीय लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए 100 से अधिक स्टाल लगाया गया है। पांच किसानों को ट्रैक्टर का चाबी देकर सम्मानित किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह और पद्मश्री से सम्मानित किसान रामशरन वर्मा ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती का तरीका बताया। इस दौरान एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, कृषि उप निदेशक डॉ. एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल, प्रभारी सीएमओ डॉ. डीवी शाही, एसीएमओ डॉ. संजय चंद, अरुण शाही, सुषमा दुबे, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, विनोद सिंह, जयनाथ कुशवाहा, संजय तिवारी, डॉ. हरिनाम सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, ब्रम्हा यादव, एके सिंह, अनिल ठाकुुर, सुब्रत शाही, राघवेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीवन में खुशहाली लाना सरकार का लक्ष्य : केशव
डिप्टी सीएम ने मोबाइल से नौ मिनट तक सभा को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पथरदेवा में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को आना था, इसको लेकर काफी तैयारी भी हुई थी। लेकिन व्यस्तता के कारण वह नहीं आ सके और किसानों को मोबाइल से संबोधित किया। डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में नहीं आने का खेद प्रकट करते हुए कहा कि किसानों की सरकार किसानों की खुशहाली चाहती है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जब से प्रदेश में सरकार बनी है। तब से तब विकास कार्यों में तेजी आई है। पिछड़ा, गरीब और समाज के सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का लक्ष्य है। जब तक किसानों की आमदनी नहीं बढ़ेगा तब तक उत्तर प्रदेश में खुशहाली नहीं आएंगी। सपा और कांग्रेस के इशारे पर उपद्रवी तत्व देश के माहौल खराब कर रहे हैं। कानून किसी को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, लेकिन शांति तरीके से। योजनाबद्घ तरीके से देश में उपद्रव फैलाया जा रहा है। इसकी जांच कराकर नुकसान हुए संपत्तियों की वसूली की जाएगी। किसी भी कीमत पर अपराध और अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा। पथरदेवा विधानसभा में कई बार कार्यक्रम लगा, लेकिन आ नही पाया। अगर आए होते तो और भी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का घोषणा किया होता। देवरिया के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का आधा बजट खर्च किया जाएगा। करीब नौ मिनट तक उन्होंने सभा को संबोधित किया। डिप्टी सीएम का भाषण वाणी को देता हूं विराम, जय श्रीराम के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जादू के जरिए किसानों को किया जागरूक
कृषि मेला में बंगाल के जादूगर आफताब हुसैन और सुरेश अपनी टीम के साथ जैविक खेती, किसान सम्मान निधि, सोलर पंप की उपयोगिता की जानकारी जादू के माध्यम से दी गई। दोनों जादूगरों ने किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जादू दिखाकर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed